भोपाल। भाजपा के प्रदेश के उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा शुक्रवार को पंडित दीनदयाल रसोई पहुंचे। उन्होंने अपने हाथों से बेरोजगार हुए गुमटी वालों के परिवारजनों को भोजन परोसा और पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप बेरोजगार हुए गुमटी वालों के परिवार को आप भोजन करा रहे हैं भगवान आपकी मनोकामना पूरी करेगी और जो इनको बेरोजगार किया है उनको भगवान उनको दंड अवश्य देगा।
रामेश्वर शर्मा ने कहा कि आप लोग कड़ी मेहनत करके बेरोजगार हुए परिवार को भोजन करा रहे हैं यह पुण्य आप लोगों को जरूर मिलेगा। एमपी नगर प्रगति पेट्रोल पंप चौराहा पर बेरोजगार हुए ठेला गुमटी वालों के परिवार के भूखे मरने की नौबत आ चुकी थी उनके लिए निशुल्क भोजन दिया जा रहा है। शर्मा ने कहा कि आप सभी जितने भी यहां आज भोजन करने आए है सभी भाजपा की सदस्यता ग्रहण करें और भाजपा को मजबूत करें।
इस अवसर पर सुरेंद्रनाथ सिंह, जिला मंत्री सुधीर जाचक, राजेंद्र गुप्ता, युवा मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष नितिन दुबे, मंडल प्रभारी निखिलेश मिश्रा, सीमा सिंह, मंडल अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा, नगर निगम एमआईसी मेंबर दिनेश यादव, जोन अध्यक्ष बाबूलाल यादव पार्षद संतोष हिरवे सुषमा बवीसा सविता यादव धीरेंद्र बोरकर पंकज त्रिपाठी विजय राजपूत पीयूष सिसोदिया प्रशांत मिश्रा भूपेश लोखंडे अरविंद वर्मा महेश ठाकुर मनोज ठाकुर अंकित शर्मा हरि भाई हीरालाल एमपी ऑनलाइन अरेरा मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।